पाकिस्तान में टीवी चैनलों के आतंकवादी हमलों को कवर करने पर लगी रोक
पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी ने टीवी चैनलों के आतंकवादी हमलों को कवर करने पर रोक लगा दी है। बकौल अथॉरिटी, चैनल अपराध स्थल की लाइव तस्वीरें प्रसारित कर पत्रकारिता की नीति का उल्लंघन करते हैं। दरअसल, टीवी चैनलों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आचार संहिता 2015 का पालन करने का आग्रह करने के पुराने आदेश के बाद ये निर्देश आए हैं।