पाकिस्तान में दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड की टीम के होटल के पास सुनाई दीं गोलियों की आवाज़
9-दिसंबर से पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले मुल्तान (पाकिस्तान) में गुरुवार सुबह इंग्लैंड टीम के होटल के पास गोलियों की आवाज़ सुनाई दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, गोलियों की आवाज़ स्थानीय गैंग के बीच हुई लड़ाई से संबंधित है। बकौल रिपोर्ट्स, इसमें कोई घायल नहीं हुआ और पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।