पाकिस्तान में पेट्रोल व डीज़ल का दाम बढ़कर 300 पाकिस्तानी रुपए/लीटर के पार पहुंचा
पाकिस्तान सरकार ने गुरुवार को देश में पेट्रोल व डीज़ल की कीमतें बढ़ा दीं जिसके बाद दोनों की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर 300 पाकिस्तानी रुपए के पार पहुंच गईं। बकौल वित्त मंत्रालय, पाकिस्तान में अब पेट्रोल का दाम 14.91 पाकिस्तानी रुपए बढ़कर रिकॉर्ड 305.36 पाकिस्तानी रुपए/लीटर जबकि डीज़ल का दाम 18.44 पाकिस्तानी रुपए बढ़कर 311.84 पाकिस्तानी रुपए/लीटर हो गया है।