पाकिस्तान में फेसबुक, यूट्यूब व ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर लगा बैन: रिपोर्ट

पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल एआरवाई न्यूज़ के मुताबिक, पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद देश में फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बकौल एआरवाई, कुछ पाकिस्तानी शहरों में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार ने यह कदम प्रोपेगैंडा रोकने के लिए उठाया है।

Load More