पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग की पहली महिला प्रभारी होंगी आईएफएस अधिकारी गीतिका श्रीवास्तव
इस्लामाबाद (पाकिस्तान) स्थित भारतीय उच्चायोग में भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) की अधिकारी गीतिका श्रीवास्तव नई प्रभारी होंगी। 2005 बैच की आईएफएस अधिकारी गीतिका बतौर प्रभारी सुरेश कुमार का स्थान लेंगी और पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग की प्रभारी बनने वालीं पहली महिला अधिकारी होंगी। गौरतलब है, पाकिस्तान ने साद वाराइच को भारत में नए प्रभारी के रूप में नियुक्त किया है।