पाकिस्तान में भारतीय टेनिस टीम को दी जा रही है 'राष्ट्र प्रमुख' जैसी सुरक्षा
डेविस कप के लिए पाकिस्तान गई भारतीय टेनिस टीम को इस्लामाबाद में 'राष्ट्र प्रमुख' जैसी सुरक्षा दी जा रही है। एक बम निरोधक दस्ता हर सुबह इस्लामाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की जांच करेगा और भारतीय टीम की यात्रा के दौरान दो एस्कॉर्ट वाहन साथ चलेंगे। भारत की राष्ट्रीय टेनिस टीम ने 60 वर्षों में पहली बार पाकिस्तान की यात्रा की है।