पाकिस्तान में मंदिर में की गई तोड़फोड़, देवी-देवताओं की मूर्तियां क्षतिग्रस्त
कराची (पाकिस्तान) के एक मंदिर में तोड़फोड़ की गई है और देवी-देवताओं की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी ने कहा, "5-6 अज्ञात संदिग्ध मंदिर में घुसे और तोड़फोड़ कर फरार हो गए।" अधिकारी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। इलाके के एक निवासी ने कहा, "हमें नहीं पता…हमला किसने और क्यों किया।"