पाकिस्तान में यूके के वीज़ा ऑफिस में लगी स्क्रीन पर अचानक चला अश्लील वीडियो
पाकिस्तान में यूके के वीज़ा ऑफिस में लगी स्क्रीन पर अचानक एक अश्लील वीडियो चल गया और इस घटना का एक फुटेज ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो प्ले होने के कुछ देर बाद कार्यालय के कर्मचारियों ने स्क्रीन को बंद कर दिया। इस फुटेज पर प्रतिक्रिया देते हुए एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा, "क्या हो रहा है?"