पाकिस्तान में विदेशी नागरिकों को ले जा रहे वाहन पर हुआ आत्मघाती हमला, 2 आतंकी मारे गए

पुलिस ने कहा है कि पाकिस्तान के कराची में शुक्रवार सुबह 5 विदेशी नागरिकों को ले जा रहे एक वाहन पर आत्मघाती हमला हुआ। पुलिस के अनुसार, हमले में वाहन सवार सभी विदेशी नागरिक सुरक्षित हैं जबकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आत्मघाती हमलावर समेत 2 आतंकवादियों की मौत हो गई है। वहीं, हमले में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है।

Load More