पाकिस्तान में सिख व्यक्ति की गोली मारकर की गई हत्या, बीते 2 दिनों के भीतर हमले की दूसरी घटना
पेशावर (पाकिस्तान) में बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार को एक सिख व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 32 वर्षीय मनमोहन सिंह के रूप में हुई है और हादसे के दौरान वह अपनी दुकान बंद कर वापस अपने घर लौट रहे थे।
पाकिस्तान में पिछले 2 दिनों में सिख व्यक्ति पर हमले की यह दूसरी घटना है।