पाकिस्तान में सिख समुदाय के 2 लोगों की गोली मारकर की गई हत्या
पाकिस्तान में पुलिस ने रविवार को बताया कि पेशावर में अज्ञात हमलावरों ने सिख समुदाय के 2 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। बकौल पुलिस, "घटना में शामिल लोगों का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।" वहीं, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि इस घटना के लिए 'पाकिस्तान के दुश्मन' ज़िम्मेदार हैं।