पाकिस्तान में हुआ लैंडमाइन ब्लास्ट, यूनियन काउंसिल के चेयरमैन समेत 7 लोगों की हुई मौत
बलूचिस्तान (पाकिस्तान) में सोमवार रात को हुए लैंडमाइन ब्लास्ट में बलागातर यूनियन काउंसिल के चेयरमैन इश्तियाक याकूब समेत 7 लोगों की मौत हो गई। 'डॉन' के अनुसार, याकूब एक शादी समारोह से लौट रहे थे तभी उनकी गाड़ी को निशाना बनाया गया। पिछले महीने पाकिस्तान में एक राजनीतिक रैली में हुए आत्मघाती विस्फोट में 44 लोगों की मौत हुई थी।