पाकिस्तान में हुए रेल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 30, करीब 100 लोग घायल
पाकिस्तान के सिंध में कराची से 275 किलोमीटर दूर हज़ारा एक्सप्रेस ट्रेन की बोगियां पटरी से उतरने से हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है और करीब 100 लोग घायल हैं। पाकिस्तान के रेल मंत्री के ख्वाजा साद रफीक ने बताया है कि हादसे के वक्त ट्रेन में करीब 1,000 लोग यात्रा कर रहे थे।