पाकिस्तान व न्यूज़ीलैंड का टी20I में एक-दूसरे के खिलाफ क्या है रिकॉर्ड?
टी20 विश्व कप 2022 का पहला सेमीफाइनल खेलने वाले पाकिस्तान व न्यूज़ीलैंड टी20I क्रिकेट के इतिहास में एक-दूसरे के खिलाफ 28 मैच खेल चुके हैं जिनमें से पाकिस्तान ने 17 मैच जीते हैं जबकि 11 मैच न्यूज़ीलैंड ने जीते हैं। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान का सर्वाधिक टी20I टोटल 201/4 है जो उसने ऑकलैंड में 25 जनवरी 2018 को बनाया था।