पाकिस्तान सुपर लीग 2024 जीतने वाली टीम और रनर-अप टीम को मिली कितनी पुरस्कार राशि?

इस्लामाबाद यूनाइटेड ने सोमवार को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2024 के फाइनल में मुल्तान सुल्तांस को 2 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता के तौर पर इस्लामाबाद यूनाइटेड को 14 करोड़ पाकिस्तानी रुपए (करीब ₹4.14 करोड़) की पुरस्कार राशि मिली है। वहीं, सीज़न की उप-विजेता रही मुल्तान सुल्तांस को 5.6 करोड़ पाकिस्तानी रुपए (करीब ₹1.65 करोड़) मिले हैं।

Load More