पाकिस्तान से आए 17 हिंदू शरणार्थियों को मिली भारत की नागरिकता, बोले- यहां शांति है

पाकिस्तान से आए 17 हिंदू शरणार्थियों को गुजरात में अहमदाबाद के ज़िलाधिकारी संदीप सागले द्वारा भारतीय नागरिकता प्रदान की गई है। इस दौरान पाकिस्तान से आए सभी शरणार्थियों ने अहमदाबाद ज़िला प्रशासन को नागरिकता देने में शीघ्रता दिखाने के लिए धन्यवाद दिया है। नागरिकता मिलने पर एक शरणार्थी ने कहा कि उन्हें 'भारत में शांति' का एहसास हो रहा है।

Load More