पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में घुसे ड्रोन को पंजाब में बीएसएफ ने फायरिंग कर मार गिराया
पंजाब के फिरोज़पुर में पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे एक ड्रोन को मंगलवार देर रात बीएसएफ ने फायरिंग कर मार गिराया। बीएसएफ ने ड्रोन की तस्वीरें व वीडियो शेयर कर बताया कि फायरिंग के दौरान एक खेत में गिरे पाकिस्तानी ड्रोन को बुधवार सुबह पुलिस व बीएसएफ की संयुक्त टीम ने बरामद कर लिया।