पाकिस्तान-न्यूज़ीलैंड मैच बारिश के कारण रद्द होने या टाई होने पर क्या होगा?
विश्व कप-2023 में अगर आज पाकिस्तान-न्यूज़ीलैंड मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा। टूर्नामेंट के लीग चरण के मैचों के लिए कोई रिज़र्व दिन नहीं है और यदि मैच टाई होता है तो सुपर ओवर परिणाम तय करेगा। अगर सुपर ओवर टाई होता है तो बाद में और सुपर ओवर खेले जाएंगे।