पाकिस्तानियों को उनके स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने में कुछ गलत नहीं है: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, "अगर कोई भारतीय नागरिक पाकिस्तान के लोगों को उनके स्वतंत्रता दिवस की बधाई देता है तो इसमें कुछ गलत नहीं है। यह सद्भावना का संकेत है।" कोर्ट ने पाकिस्तान को उसके स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने से जुड़ा वॉट्सऐप स्टेटस लगाने पर एक प्रोफेसर के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करते हुए यह टिप्पणी की है।