पाकिस्तानी अदालत ने पूर्व पीएम इमरान को मिले तोहफों का ब्योरा सार्वजनिक करने का दिया निर्देश
इस्लामाबाद (पाकिस्तान) हाईकोर्ट ने प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के कार्यकाल के दौरान उन्हें विदेशी हस्तियों से मिले उपहारों का ब्योरा सार्वजनिक करने का निर्देश दिया है। इससे पहले इस मांग पर पीटीआई सरकार ने कहा था कि किसी भी जानकारी के खुलासे से कुछ देशों के साथ संबंध प्रभावित हो सकते हैं।