पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर ने 'नाटू नाटू' गाने पर किया डांस, वायरल हुआ वीडियो
पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह शरारा और शॉर्ट कुर्ता पहनकर भारतीय फिल्ममेकर एस.एस. राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के 'नाटू नाटू' गाने पर डांस करती दिख रही हैं। बकौल रिपोर्ट्स, हानिया ने एक शादी समारोह में यह डांस किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में भी अपने डांस परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर किया है।