पाकिस्तानी एयरस्पेस में करीब 30 मिनट तक रही अहमदाबाद जा रही इंडिगो की फ्लाइट: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमृतसर से अहमदाबाद जा रही इंडिगो की फ्लाइट भटककर शनिवार को करीब 30-मिनट तक पाकिस्तानी एयरस्पेस में रही। बकौल रिपोर्ट, फ्लाइट शाम करीब 7:30 बजे लाहौर के उत्तर में घुसी और रात 8:01 बजे भारतीय क्षेत्र में लौटी। 'डॉन' के अनुसार, पाकिस्तान सरकार ने कहा कि खराब मौसम की स्थिति में 'अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसकी अनुमति' है।