पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस बुशरा अंसारी ने 67 वर्ष की उम्र में किया दूसरा निकाह, शेयर किया वीडियो
पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस बुशरा अंसारी ने 67 वर्ष की उम्र में फिल्म निर्देशक इकबाल हुसैन से दूसरा निकाह किया है। बुशरा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर कर शादी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, "डेढ़ साल तक खुद को मनाया क्योंकि मैं काफी अरसे से अकेले रहती थी और मेरा शादी का कोई इरादा नहीं था।"