पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस माहिरा खान ने दूसरी बार की शादी, सामने आया वीडियो
पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस माहिरा खान ने कारोबारी सलीम करीम से शादी कर ली है। माहिरा की मैनेजर ने इंस्टाग्राम पर शादी का वीडियो शेयर किया है जिसमें माहिरा को दुल्हन के लिबास में देखकर सलीम भावुक होते और अपने आंसू पोंछते दिख रहे हैं। गौरतलब है, माहिरा की पहली शादी अली असकारी से हुई थी जिनसे उनका एक बेटा भी है।