पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस हानिया आमिर ने 'जवान' के गाने पर किया डांस, वायरल हुआ वीडियो
पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस हानिया आमिर ने 'जवान' फिल्म के गाने 'चलेया' पर डांस किया जिसमें बैकग्राउंड में टीवी पर ऐक्टर शाहरुख खान उसी गाने पर डांस करते हुए दिख रहे हैं। ऐक्ट्रेस द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हानिया ने अगस्त में शाहरुख के पोज़ करते हुए एक वीडियो शेयर किया था।