पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट मोहसिन अली ने यूट्यूब पर लाइव शो के दौरान पत्नी पर उठाया हाथ
पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट मोहसिन अली ने यूट्यूब पर लाइव शो के दौरान पत्नी पर हाथ उठा दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में पत्नी के कुछ बोलने पर मोहसिन उन्हें मारते हुए दिखे। एक सोशल मीडिया यूज़र द्वारा माफी मांगने के लिए कहे जाने पर मोहसिन ने कहा कि वह पत्नी का सम्मान करते हैं।