पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली ने पत्नी के साथ किया ताज महल का दीदार, वायरल हुईं तस्वीरें
अपनी पत्नी सामिया के साथ आगरा स्थित ताज महल का दीदार करने पहुंचे पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। नूंह (हरियाणा) के एक गांव की रहने वाली सामिया ने 2019 में हसन से शादी रचाई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुबई में मुलाकात के 1 साल बाद हसन व सामिया ने शादी की थी।