पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने आर्मी कैंप में सीखी स्नाइपर शूटिंग, वीडियो हुआ वायरल
पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने एबटाबाद (पाकिस्तान) ज़िले के काकुल गांव के पास आर्मी कैंप में सेना के साथ स्नाइपर शूटिंग सीखी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कैंप के दौरान खिलाड़ी बड़े पत्थर उठाते दिखे और साथी खिलाड़ी को कंधे पर उठाकर दौड़ते भी नज़र आए। गौरतलब है, 10 दिवसीय कैंप का समापन 8 अप्रैल (सोमवार) को होगा।