पाकिस्तानी छात्र यूक्रेन से निकलने के लिए भारतीय झंडे का इस्तेमाल कर रहे हैं: भारतीय छात्र
यूक्रेन से रोमानिया पहुंचे भारतीय छात्रों ने बताया है कि पाकिस्तानी और टर्किश छात्र युद्ध के बीच यूक्रेन से निकलने के लिए भारतीय झंडे का इस्तेमाल कर रहे हैं। एक छात्र ने कहा, "भारतीय झंडे और भारतीय दोनों उनके काम आए।" अन्य छात्र ने बताया कि उसने बस पर लगाने के लिए पर्दा काटकर स्प्रे पेंट से तिरंगा बनाया था।