पाकिस्तानी टीम जीत के इरादे से नहीं खेली: एशिया कप में भारत से मिली हार के बाद अफरीदी
एशिया कप-2023 के सुपर-4 स्टेज मैच में भारत से पाकिस्तान को मिली 228 रन की हार के बाद पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "पाकिस्तानी टीम मैच में जीत के इरादे से नहीं खेली जबकि भारत नंबर-1 टीम की तरह खेला।" अफरीदी ने वनडे में 13,000 रन पूरे करने पर विराट कोहली को बधाई दी है।