पाकिस्तानी नेता के कज़न ने कार ओवरटेक करने पर हिंदू परिवार पर किया हमला
सिंध (पाकिस्तान) के मंत्री अब्दुल बारी पिताफी के कज़न शमशेर और उसके गार्ड्स ने कार ओवरटेक करने पर एक हिंदू परिवार पर हमला कर दिया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, पिताफी ने दुर्व्यवहार की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया है।