पाकिस्तानी पर्वतारोही काशिफ ने विराट कोहली के साथ अपनी कॉल का वीडियो किया शेयर
पाकिस्तानी पर्वतारोही शेहरोज़ काशिफ ने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ अपनी कॉल का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। काशिफ ने बताया कि भारतीय टीम से जुड़े एक शख्स ने नेपाल में उनके लिए यह वीडियो कॉल अरेंज की थी। वीडियो में कोहली 'उम्मीद है, हम जल्द ही पाकिस्तान का दौरा करेंगे' कहते सुने जा सकते हैं।