पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ और उनके बेटे को मनी लॉन्डरिंग मामले में मिली अग्रिम ज़मानत

पाकिस्तान की एक अदालत ने प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ और उनके बेटे व पंजाब के मुख्यमंत्री हमजा शरीफ को करीब 16-अरब पाकिस्तानी रुपए ($7.5-करोड़) के मनी लॉन्डरिंग मामले में अग्रिम ज़मानत दे दी है। बकौल कोर्ट, "दोनों को गिरफ्तार करने की ज़रूरत...नहीं है।" अदालत ने दोनों को 7-दिन के अंदर 10-10 लाख पाकिस्तानी रुपए ज़मानत राशि जमा करने का निर्देश दिया।

Load More