पाकिस्तानी सीमा से पंजाब में दाखिल हुए घुसपैठिए को बीएसएफ ने पकड़ा

पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुरुवार को पाकिस्तान के रास्ते भारतीय सीमा में घुसे एक घुसपैठिए को पकड़ लिया। बीएसएफ ने बताया कि पूछताछ के दौरान घुसपैठिए ने अपना नाम आमिर रज़ा बताया है और वह पाकिस्तान के सियालकोट ज़िले का रहने वाला है। बकौल बीसएसएफ, घुसपैठिए से और पूछताछ की जा रही है।

Load More