पाकिस्तानी हिंदू खुली हवा में सांस ले सकेंगे: भारत में सीएए की अधिसूचना जारी होने पर कनेरिया

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने भारत में केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) की अधिसूचना जारी किए जाने के बाद प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने 'X' पर पोस्ट लिखा, "पाकिस्तानी हिंदू अब खुली हवा में सांस ले सकेंगे। नागरिकता संशोधन अधिनियम को अधिसूचित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और गृह मंत्री अमित शाह जी को धन्यवाद।"

Load More