पाकिस्तानी हैंडलर ने दविंदर सिंह से विदेश मंत्रालय में संपर्क बनाने को कहा था: एनआईए
एनआईए ने अपनी चार्जशीट में आरोप लगाया है कि जम्मू-कश्मीर के निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह को उनके पाकिस्तानी हैंडलर ने विदेश मंत्रालय में संपर्क बनाने को कहा था। बतौर रिपोर्ट्स, हिज़बुल मुजाहिदीन को मदद पहुंचाने के लिए दविंदर पर चार्जशीट हुई। चार्जशीट के मुताबिक, दविंदर ने पाकिस्तान उच्चायोग के अपने कॉन्टैक्ट का नंबर 'पाक भाई' नाम से सेव किया था।