पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने अपने ट्विटर बायो से हटाया 'कांग्रेस'

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने अपने ट्विटर बायो से 'कांग्रेस' हटा दिया है। हार्दिक के बायो में अब 'भारतीय देशभक्त, सामाजिक और राजनैतिक कार्यकर्ता, बेहतर भारत के लिए समर्पित' लिखा हुआ है। इससे पहले, हार्दिक ने अलग-अलग मौकों पर कहा था, "मेरी नाराज़गी गुजरात प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व से है...उम्मीद है कि...कांग्रेस नेता रास्ता निकालेंगे ताकि मैं कांग्रेस में बना रहूं।"

Load More