केके पाठक को नीतीश हटाएं, नहीं तो बुरा अंजाम होगा: पेंशन रोके जाने पर बिहार के एमएलसी संजय
बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक द्वारा पेंशन रोके जाने पर एमएलसी व यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ (एफयूटीएबी) के महासचिव संजय सिंह ने कहा है, "उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।" संजय ने कहा, "मुख्यमंत्री उन्हें (केके पाठक) पद से हटाएं, नहीं तो उसका बहुत बुरा अंजाम होगा। शिक्षक उनके खिलाफ एकजुट होकर खड़े हो जाएंगे।"