पान मसाले का दोबारा ब्रैंड ऐम्बैसडर बनने की रिपोर्ट्स पर अक्षय कुमार ने दिया स्पष्टीकरण
विमल पान मसाले का दोबारा ब्रैंड ऐम्बैसडर बनने की रिपोर्ट्स को लेकर अभिनेता अक्षय कुमार ने स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा, "ये विज्ञापन 13 अक्टूबर 2021 को शूट किए गए थे। कानूनी तौर पर कंपनी अगले महीने के अंत तक विज्ञापन चला सकती है, मैं पहले ही सार्वजनिक तौर पर ब्रैंड से अलग होने का एलान कर चुका हूं।"