पानी की बर्बादी रोकने के लिए वंदे भारत ट्रेनों में अब यात्री को मिलेगी 500 एमएल पानी की बोतल
भारतीय रेलवे ने पानी की बर्बादी रोकने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में अब हर यात्री को 1 लीटर के बजाय 500 मिलीलीटर पानी की बोतल देने का फैसला लिया है। हालांकि, यात्रियों द्वारा मांगे जाने पर उन्हें 500 मिलीलीटर की एक और रेल नीर पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर (पीडीडब्ल्यू) की बोतल बिना अतिरिक्त राशि के दी जाएगी।