पानी की बोतल से सिर पर चोट लगने के बाद हेलमेट पहनकर फैंस से मिले जोकोविच
इटैलियन ओपन के दौरान पानी की एक बोतल सिर पर गिरने के कारण लगी चोट के एक दिन बाद दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच हेलमेट पहनकर अपने फैंस से मिले। एक वीडियो सामने आया है जिसमें जोकोविच हेलमेट पहनकर फैंस को ऑटोग्राफ देते हुए नज़र आ रहे हैं। जोकोविच ने घटना को लेकर कहा था, "यह ऐक्सिडेंट था।"