पानी के रिसाव से घरों में दरारें आ गई हैं, 3 हज़ार लोग प्रभावित: जोशीमठ नगर पालिका अध्यक्ष
जोशीमठ (उत्तराखंड) में पुनर्वास की मांग कर रहे कई स्थानीय लोगों ने दरारें बढ़ने के बाद अपने घरों को छोड़ दिया है। जोशीमठ नगर पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र पवार ने कहा, "क्षेत्र के 584 घरों में दरारों के चलते 3-हज़ार से अधिक लोग प्रभावित हैं।" बकौल पवार, ज़मीन के अंदर से पानी के रिसाव से घरों में बड़ी दरारें आ गई हैं।