पानी के लिए एमपी के एक गांव में अपनी जान जोखिम में डालकर कुएं में उतर रहे लोग
न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें डिंडौरी के घुसिया गांव (मध्य प्रदेश) में लोग अपनी जान जोखिम में डालकर तकरीबन सूख चुके कुएं से पानी निकालते दिख रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कहा, "नेता बस चुनाव के वक्त आते हैं...हमने फैसला लिया है...जब तक पानी की उचित आपूर्ति नहीं हो जाती...तब तक हम वोट नहीं देंगे।"