पापा कहते थे 'चाहता हूं कि मेरी बेटी भी सुष्मिता जैसा कुछ करे': मिसेज़ वर्ल्ड सरगम कौशल
मिसेज़ वर्ल्ड 2022 का खिताब जीतने वालीं भारत की सरगम कौशल ने कहा है कि उनके पिता को भरोसा था कि मॉडलिंग में उनका बेहतर भविष्य होगा। उन्होंने कहा, "पापा कभी मॉडलिंग को बुरा नहीं मानते थे। सुष्मिता सेन, ऐश्वर्या राय या दूसरी ब्यूटी क्वीन को देखकर कहते थे 'चाहता हूं कि मेरी बेटी भी ऐसा कुछ करे'।"