पापा चाहते थे सरकारी जॉब करूं, कुकिंग से खुश नहीं थे: 'मास्टरशेफ इंडिया 7' विजेता नयनज्योति
कुकिंग रिऐलिटी शो 'मास्टरशेफ इंडिया' के सीज़न 7 के विजेता नयनज्योति सैकिया ने 'टीओआई' को बताया है, "माता-पिता को ये (बतौर शेफ करियर) पसंद नहीं था लेकिन इंटरनेट की मदद से मैंने अपने पैशन को ज़िंदा रखा।" उन्होंने कहा, "मेरे पिता नाखुश थे कि मैं अपना कीमती समय बर्बाद कर रहा हूं। वह चाहते थे कि मैं सरकारी नौकरी करूं।"