'पापा' नंबर प्लेट वाले शख्स पर उत्तराखंड पुलिस ने लगाया फाइन, शेयर कीं पहले व बाद की तस्वीरें
उत्तराखंड पुलिस ने 'पापा' नंबर प्लेट वाले कार के मालिक पर जुर्माना लगाया और फाइन से पहले व बाद की कार की तस्वीरें शेयर कीं। दरअसल, शख्स ने कार पर नंबर इस तरीके से लिखवा रखा था कि वह दिखने में 'पापा' लिखा हुआ लग रहा था। पुलिस ने बताया, "ट्विटर पर शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।"