पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन से हुई तबाही के मद्देनज़र $1 मिलियन की सहायता देगा भारत
भारत ने पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन से हुई तबाही के मद्देनज़र राहत व पुनर्वास के लिए $1 मिलियन की सहायता राशि देने की घोषणा की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत इस कठिन घड़ी में पापुआ न्यू गिनी के साथ खड़ा है। गौरतलब है, भूस्खलन में 2,000 से अधिक लोग मलबे में ज़िंदा दफन हो गए हैं।