पायल कपाड़िया बनीं कान्स में ग्रां प्री अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय निर्देशक

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में फिल्म 'ऑल वी इमैजिन ऐज़ लाइट' के लिए पायल कपाड़िया को ग्रां प्री अवॉर्ड मिला है और वह यह पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय निर्देशक बन गई हैं। पाम डोर के बाद ग्रां प्री, कान्स का दूसरा सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। अमेरिकी निर्देशक शॉन बेकर ने फिल्म 'अनोरा' के लिए पाम डोर अवॉर्ड जीता है।

Load More