पायल रोहतगी के मंगेतर ने शादी से पहले शेयर कीं अपनी फोटोशूट की तस्वीरें
9-जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहीं अभिनेत्री पायल रोहतगी के मंगेतर और अंतर्राष्ट्रीय रेसलर संग्राम सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हमारे जीवन के...इस खूबसूरत सफर की शुरुआत...आप सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं की ज़रूरत है।" शादी से पहले दोनों ने आगरा के एक मंदिर में दर्शन किए।