पायलटों के प्रदर्शन के बीच जल्द ही उड़ानों का सामान्य परिचालन शुरू कर सकती है विस्तारा: खबर
एक रिपोर्ट के मुताबिक, विस्तारा इस हफ्ते के अंत तक उड़ानों का सामान्य परिचालन शुरू कर सकती है। एयरलाइन के सीईओ विनोद कन्नन और मैनेजमेंट टीम के अन्य वरिष्ठ सदस्यों के साथ प्रदर्शनरत पायलटों की मीटिंग के बाद यह रिपोर्ट सामने आई है। विस्तारा ने पायलटों से एअर इंडिया में विलय के बाद बेहतर रोस्टरिंग का वादा किया है।